यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान

 सपा 33 पर आगे:इंडी 42, NDA को 37 पर बढ़त; स्मृति, अनुप्रिया समेत 4 केंद्रीय मंत्री पीछे

लखनऊ,एजेंसी। यूपी की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। NDA 37, इंडी गठबंधन 42 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं।

बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है। पार्टी वाइज बात की जाए तो भाजपा 37, सपा 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। रुझान नतीजे में बदले को NDA को 25, सपा-कांग्रेस को 34 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

अमेठी में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को 32 हजार वोट से पीछे कर दिया है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी बढ़त बनाए हैं। काशी में पीएम मोदी पहले राउंड में पीछे हुए, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त बना ली।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर नगीना भी 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी और कौशल किशोर किशोर, अनुप्रिया पटेल और संजीव बालियान भी पीछे चल रहे हैं।इधर, मेरठ से अरुण गोविल और सहारनपुर से इमरान मसूद आगे हैं। बदायूं से शिवपाल का बेटा आदित्य पिछड़ रहा है।यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts