बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग

मोदी कैबिनेट के 3 मंत्री गिरिराज,नित्यानंद राय और आरके सिंह चल रहे पीछे

पटना,एजेंसी। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं। बिहार में मोदी कैबिनेट के तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेगूसराय से गिरिराज सिंह, आरा से आरके सिंह और उजियारपुर से नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं।

वहीं गया से जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं। काराकाट में पवन सिंह पीछे हो गए हैं, माले के राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं। कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं।औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं। सीवान में हिना शहाब और जदयू प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।शिवहर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र सीट के परिणाम पहले आएंगे। पटना साहिब, नवादा और गोपालगंज का रिजल्ट आखिरी में आ सकता है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts