शहजादाें  दो लड़कों का यूपी में  चला जादू

गठबंधन ने चुनाव नतीजों से सबकों चौकाया 

 मेरठ।  यूपी के लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इस बार सभी को चौंका दिया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पूरे उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्ट यूपी में गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर भाजपा को जोरदार झटका दिया है। कांग्रेस के राहुल गांधी व सपा के अखिलेश यादव की जुगबंदी ने भाजपा को ऐसा झटका दिया है। जो उन्हें  वर्षो तक याद दिलाता रहेगा। भाजपा जो यूपी में अस्सी सीट की बात कर  रही थी। वह सिमट कर 32 पर सिमट गयी। 

कैराना लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी इसरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को बड़े अंतर से हरा दिया है। इकरा हसन को 528,013 वोट मिले हैं जबकि, प्रदीप चौधरी को 458,897 मत मिले। इसरा हसन 69116 वोटों से जीती हैं।इकरा की हर तबके में स्वीकार्यता जीत का मजबूत आधार बनी। सपा द्वारा बकाया गन्ना भुगतान, बेरोजगारी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। इकरा ने मुस्लिमों के साथ-साथ हर वर्ग के बीच जाकर जनसंपर्क किया, जिसके कारण हर वर्ग ने वोट दिया। इकरा दलितों के अलावा ठाकुर वोटों में भी सेंध लगाने में कामयाब रही। मुस्लिमों ने भी एकतरफा इकरा को मतदान किया। राममंदिर और मोदी की लहर दिखाई नहीं दी। भाजपा-रालोद में भीतरघात भी साफ नजर आया। कुछ रालोद कार्यकर्ता चौधरी जयंत सिंह के भाजपा के गठबंधन से खुश नहीं थे। गांवों में नहीं जाने के कारण भाजपा प्रत्याशी का भी विरोध कई गांव में देखने को मिला।

सहारनपुर में हुई इमरान मसूद की बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश की सबसे पहली सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। इमरान मसूद को 547,967 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के उम्मीदवार राघव लखनपाल को 483,425 मत मिले हैं। इमरान मसूद ने 64542 वोटों से जीत दर्ज की है।

मुजफ्फरनगर में हार गए मंत्री संजीव बालियान

भाजपा के दिग्गज नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान चुनाव हार गए हैं। सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को 24672 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाजपा के कोर वोट में बिखराव व राजपूत और त्यागी समाज की नाराजगी हार की प्रमुख वजह रही। हरेंद्र मलिक को 470,721 और बालियान को 446,049 वोट मिले हैं।

नगीना में चंद्रशेखर ने रचा इतिहास

बिजनौर जनपद में आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने नगीना लोकसभा सीट पर इतिहास रच दिया है। चंद्रशेखर ने करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत हासिल की है। चंद्रशेखर को 512,552 वोट मिले हैं जबकि, ओमकुमार को 361,079 मत मिले हैं। चंद्रशेखर ने 151,473 वोटों के अंतर से नगीना सीट जीती है। नगीना की जनता शुरू से ही कह रही थी कि चंद्रशेखर जीतेंगे। लेकिन अब जनता ने इस दावे पर मुहर लगा दी है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts