बिना टच के महिलाओं ने नयी तकनीक से ब्रेस्ट की कराई स्क्रीनिंग 

42 महिलाओं में से दो मिले कैंसर के लक्षण 

 मेरठ। ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के तत्वावधान में न्यूटिमा हॉसिटल में निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर एवेयरनेंस स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नयी तकनीक से बिना ब्रेस्ट का छूए महिलाओं की जांच की गयी। कैंप में 42  महिलाओं की जांच की गयी। जिसमें दो महिलाओं के ब्रेस्ट में कैंसर के लक्षण पाए गये। जिन्हें उपचार के लिए बुलाया गया है।द

महिला रोग विशेषज्ञ डा सुधि काम्बोज ने बताया कैंप में सौ महिलाओंं गुगल फार्म के माध्यम से पंजीकरण कराया। जिसमें 42 महिलाओं की नई तकनीक की मशीन सेस्क्रीनिंग  की गयी। जिसमें से दो महिलाओं में शुरूआती कैंसर के लक्षण पाए गये है।  उन्होंने बताया नीरामली सर्माेग्राफी मशीन  में  एक कैमरा व कूलर लगा हुआ है। जिसके माध्यम से मरीज की ब्रेस्ट को कूल किया जाता है। इसके बाद मरीज के दोनो ब्रेस्ट की स्क्रीनिंग की जाती है। स्क्रनिंग के दौरान मरीज को डाटा कम्पूयटर में आ जाता है। जिस मरीज लक्षण पाए जाते है। उसी के अनुसार उनका उपचार किया जाता है। उन्होंने स्क्रीनिंग के दौरान जिन दो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण पाए गये है। वे शुरूआती है। उपचार के बाद कैंसर को ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर लोगो में इस कार्यक्रम की काफी तारीफ की। कार्यक्रम में शहर के प्रसिध चिकित्सको जैसे डॉ. रोहित कम्बोज, डॉ. विश्वाजीत बैम्बी, डॉ. मीना बैम्बी, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. शालीन शर्मा, डॉ. सरत चन्द्र गर्ग, डॉ. एच. के डोगरा, डॉ. दीप्ति डोगरा, डॉ प्रियंका गर्ग, डॉ. प्रियंक गर्ग, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. अनुपमा उपाध्याय, डॉ. हरिराज सिंह तोमर कैप्टन राजीव रस्तोगी आदि उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts