अनिल कपूर संग फिर कमबैक करेंगी सोनम

मुंबई। साल 1988 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' में अनिल कपूर के साथ नजर आईं एक्ट्रेस सोनम खान फिर एक बार एक्टर के साथ वापसी करने जा रही हैं। सोनम खान इस बार रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में नजर आएंगी। मालूम हो कि अनिल कपूर इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट कर रहे हैं। सोनम खान इस रियलिटी शो के जरिए तकरीबन 30 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
फिल्म त्रिदेव के गाने 'ओए ओए' में सोनम एक मशहूर चेहरा थीं और इस गाने के जरिए वो घर-घर में मशहूर हो गई थीं। साल 1991 में उन्होंने शादी के बाद सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया। सोनम खान ने 'त्रिदेव' फिल्म के निर्देशक राजीव राय से शादी की थी। शादी के बाद यह कपल भारत से बाहर चला गया था। बिग बॉस ओटीटी 3 में उनका आना उनका कमबैक और फिर एक बार अनिल कपूर के साथ रीयूनियन दोनों होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts