7वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024
मेरठ के एथलीट ने एक स्वर्ण समेत छह पदक पर किया कब्जा
मेरठ। लखनऊ में 7वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक चैंपियनशिप 2024 का आगाज हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन चयनित किए गए खिलाड़ियों ने मेरठ का नाम रोशन करते हुए एक स्वर्ण एक रजत पदक व तीन कांस्य पदक जीते।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार 7वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक चैंपियनशिप 2024 का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया अमौसी लखनऊ में आज 2 जून 2024 को किया गया।इस प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक संघ की चयनित खिलाड़ियों ने बड़े दमखम के साथ प्रतिभाग किया और मैडल जीते।सनी विकल ने 200m में 22.51 सेकंड के साथ स्वर्ण, 100m में 11.22सेकंड के साथ रजत पदक, (कोच विशाल सक्सेना, NAS कॉलेज ग्राउंड) हिमांशु ने 1000m में 2:29.03 सेकंड के साथ रजत पदक, वंशिका राठी ने 400m में 1:02.15 सेकंड के साथ कांस्य पदक, तमन्ना ने लंबी कूद में 4.63मीटर के साथ कांस्य पदक (कोच निधि सिंह व अनु कुमार एम. पी. स्पोर्ट्स अकादमी ग्राउंड),यशश्वी ने डिस्कस थ्रो मे 43.13 मीटर के साथ कांस्य पदक(कोच रॉबिन स्टेडियम)
इस प्रकार उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक चैंपियनशिप में मेरठ जिले के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य पदक जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता व उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही मैनेजर के रूप में गए सचिन भाटी के कार्य को भी सहारा।
No comments:
Post a Comment