हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार 

 चिन्दौडी के पास पुलिस हुई आरोपी की पुलिस से भुठभे‍ड‍़ , हत्या प्रयुप्त पिस्टल बरामद 

मेरठ। थाना लोहिया नगर में भड़ाना स्विमिंग पूल  में मंगलवार रात मासूम बच्चों के सामने बदमाशों ने पिता की गोली मारकर हत्या  के मामले में गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसे पकड़ा जा सका। उसके ऊपर 8 से ज्यादा हत्या और लूट के केस दर्ज हैं। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में छह को नामजद किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। 

गुरूवार को पुलिस को जानकारी मिली की स्विमिंग पूल में युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी बिलाल उर्फ चिन्दौडी के पास जा रहा है। पुलिस ने बिलाल को दबाेचने के लिए उसकी घेराबंदी की। पुलिस से घिरा होने पर बिलाल ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाते हुए उसके गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से आलाकतल पिस्टल ,कारतूस व स्कूटी को बरामद किया गया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस दानिश काे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य अभी फरार चल रहे है। 

  बता दें मंगलवार रात स्विमिंग पूल में मासूम बच्चों के सामने उनके पिता अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अरशद अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में गया था। इसी दौरान उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, तभी एक युवक ने पिस्टल निकाली और अरशद की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। अरशद जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई।

वारदात का CCTV भी सामने आया है। इसमें युवकों की भीड़ दिख रही है। इसी बीच नीली जींस और टी-शर्ट में अरशद वहां पहुंचता है। कुछ देर ठहरने के बाद लौटने लगता है। तभी भीड़ की तरफ बढ़ रहे एक युवक से अरशद का विवाद हो जाता है। कुछ देर तक कहासुनी होती है। इसी बीच युवक ने पिस्टल निकाली और अरशद को गोली मार दी । अरशद को गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग स्विमिंग पूल से बाहर भागने लगे। इस बीच उसकी 2 बेटियां रोते-बिलखते उसके पास पहुंचती हैं। 8 साल की बेटी दौड़कर अरशद के पास आती है। उसे उठाने की कोशिश करती है। 4 साल की बेटी चेहरे पर हाथ फेरकर आंखें खोलती है। 12 साल का बेटा भी वहां आ जाता है और तीनों चिल्लाने लगते हैं।

 हत्या से 2 दिन पहले हुआ था विवाद

अरशद के परिजनों ने बताया- CCTV के आधार पर 2 आरोपी बिलाल और दानिश की पहचान की है। बिलाल के छोटे भाई दाऊद की जैदी नगर में दुकान है। इसी दुकान में 2 दिन पहले अरशद और दाऊद का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि अरशद ने दाऊद को उसकी दुकान में बंद करके डंडों से पीटा था। जब यह बात बिलाल को पता चली तभी से वो अरशद से रंजिश रखने लगा।

अरशद से बदला लेना चाहता था बिलाल

बिलाल बदला लेना चाहता था। 2 दिन से वो अरशद की रेकी कर रहा था। मंगलवार को बिलाल ने जैदी नगर अरशद के घर से उसका पीछा किया। पीछा करते-करते वह स्विमिंग पूल तक पहुंच गया। वहां अरशद के अंदर जाने के थोड़ी देर बाद बिलाल 3 अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और उसे गोली मार दी।

बिलाल ने पहले ही किया था हत्या का ऐलान

परिजनों का आरोप है कि दाऊद, बिलाल, असलम और दानिश अरशद से 5 लाख रुपयों की भी मांग कर रहे थे। अरशद का संबंध सलमान गैंग से था। आरोपी बिलाल और दानिश शारिक गैंग से जुड़े हैं। भाई की पिटाई के बाद ही बिलाल ने अरशद की हत्या का ऐलान कर दिया था।

कांग्रेस बोली- योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

इस घटना पर कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- आदित्यनाथ का जंगलराज। मेरठ जनपद में बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को उसके दो मासूम बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। आदित्यनाथ सरकार में लगातार बदमाशों का आतंक जारी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts