अधिवक्ता पर जानलेवा हमला  मामले में 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मेरठ।  सोफीपुर में अधिवक्ता पर किए गये जानलेवा हमले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गयी है। 

  बता दें सोफीपुर  निवासी अधिवक्ता संजीव कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में अधिवक्ता बुरी तरह घायल हैं। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार मेरठ कचहरी में वकील हैं। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। जिसमें वकील को काफी चोटें आईं। घरवालों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस पूरे मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित वकील संजीव कुमार के भतीजे अनिकेत ने थाना पल्लवपुरम में गांव के 9 व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। भतीजे ने बताया कि वह अपने चाचा संजीव के साथ जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोग आए और हमला कर दिया। उन लोगों पर लाठी डंडे से वार किया जिसमें अधिवक्ता संजीव को गंभीर चोटें आईं। हमलावर मारपीट कर फरार हो गए।इसके बाद घायल चाचा संजीव को लेकर अनिकेत तुरंत प्यारेलाल शर्मा अस्पताल गया। घरवालों को और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची साथ ही घरवाले भी पहुंचे। गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि जिन लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है दरअसल उनके घर की नाबालिक लड़की को वकील का भतीजा बहला फुसला कर ले गया था। जिस पर लड़की के परिवार वालों ने अधिवक्ता सहित कई दिनों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं 376 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है और यह क्रॉस केस का मामला है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts