65 दिन बाद हीट वेव से मिली राहत 

 देर रात आंधी व बरसात से मौसम को मिजात बदला , लोगों की दुआ कबूल हुई 

मेरठ। पिछले 65 दिन से हीट वेव को झेल रहे लोगों के लिए बुधवार को दिन काफी राहत भरा आया। लोगों की दुआ कबूल हो गयी। शाम के समय आसमान से तेज आंधी व बरसात के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान में अचानक तेजी से गिरावट आ गयी। जिससे लोगाें ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए है। बरसात का अनुमान लगाया जा रहा है। 

बुधवार रात जैसे ही आंधी और बारिश शुरू हुई वैसे ही पूरे शहर में ब्लैक आउट हो गया। रात लगभग 2 बजे तक पूरे शहर की बिजली गायब रही। ट्रांसफारमर भी फुक गए। रात 2 बजे के बाद जब बिजली आई तब लोगों ने चैन की सांस ली। कई कालोनियों में इंवरटर भी जवाब दे गए।मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। 12 किमी प्रति घंटा की गति से हवायें चलेंगी। लेकिन गर्म हवा नहीं रहेगी। आसमान में कभी बादल तो कभी तेज धूप रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ और आसपास के जिलों में 15 अप्रैल से गर्म हवाओं की शुरूआत हुई थी। अप्रैल माह के अलावा पूरे मई माह भी गर्म हवा यानी हीट वेव का प्रकोप रहा। जून माह में भी बुधवार तक गर्म हवा चली।

 सरदार वल्ल्भभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले दो दिन तक पश्चिमी यूपी और मेरठ में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। आज बृहस्पतिवार को 7 मिमी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। वहीं कल शुक्रवार यानी 21 जून को 11 मिमी बारिश होने का अनुमान है। तेज हवाएं भी चलने से गर्मी से राहत रहेगी।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts