मैनपुरी में प्रेमी-प्रेमिका के शव बबूल के पेड़ से लटके मिले 

 सुसाइड से पहले फेसबुक पर फोटो पोस्ट की

मैनपुरी,एजेंसी। मैनपुरी में प्रेमी-प्रेमिका ने  आत्महत्या कर ली।  शुक्रवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक ही रस्सी से लटकते मिले। गुरुवार रात 10 बजे दोनों घर से निकले थे। सुसाइड से पहले फेसबुक पर फोटो भी पोस्ट की।लड़की की उम्र 18 साल, जबकि लड़के की 20 साल थी। सुबह गांव वालों ने पेड़ पर शवों को लटकते देखा, तो परिवार और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शवों को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों का अफेयर चल रहा था, लेकिन घरवाले रिश्ते से नाराज थे, इसलिए दोनों ने सुसाइड किया।

मामला किशनी क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का है। प्रेमिका निधि 11वीं में पढ़ती थी, जबकि प्रेमी अंकित मजदूरी करता था। दोनों एक ही जाति के थे। गांव वालों ने बताया कि दोनों का 1 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी थी।

ग्रामीणों ने बताया- लड़की के पिता किसान हैं। उनकी बड़ी बेटी का ऑपरेशन हुआ है। वह 4-5 दिन से हॉस्पिटल में ही थे। लड़की 2 छोटी बहनों के साथ घर पर थी। गुरुवार रात 10 बजे प्रेमी-प्रेमिका घर से गायब हो गए थे। घरवालों ने दोनों की तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 5 बजे हम लोग खेत की तरफ गए थे।देखा तो दोनों के शव फंदे से लटक रहे थे। फिर दोनों के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

किशनी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया- मामला सुसाइड का लग रहा है। सुबह दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts