शराब पीने के लिए  टाेका तो सिर में फावडा मार कर कर दी पत्नी की हत्या 

 हापुड़ । शराब की लत कितनी खतरनाक होती है। इसका नजारा हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अनवरपुर गांव में देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की  हत्या इस कारण कर दी उसकी पत्नी शराब पीने के रोकती थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव केा पीएम के लिए भेज दिया है। 

 घटना अनवरपुर गांव की है। गांव का महेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। लेकिन शराब की लत से घर चलना मुश्किल हो गया था। इसी बात काे लेकर उसकी पत्नी शीतल से विवाद रहता था। बीती रात भी महेश शराब को सेवन कर घर में आया। जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा फावड़ा उसके सिर में दे मारा। शीतल की मौके पर ही मौत हो गयी। आसपास के लोगों काे इसकी जानकारी सुबह के समय लगी। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो शीतल का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुप्त फावड़े केा अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महेश को हिरासत में लेते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है। हिरासत में लिए गये महेश ने पत्नी द्वारा शराब पीने के विराेध में घटन को अजांम दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts