खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद

'शांति वन' पहुंचकर दी श्रद्धांजल‍ि
नई दिल्‍ली (एजेंसी)। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अजय माकन ने दिल्ली में उनके स्मारक 'शांति वन' पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए एक्‍स हैंडल पर लिखा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'शांति वन' पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले 'हिंद के जवाहर' को नमन।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts