हम जनता के बल पर लड़ेंगे चुनावः प्रियंका गांधी
अमेठी में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
अमेठी (एजेंसी)।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी शुक्रवार को अमेठी पहुंची और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जीत के लिए जोश भरा और उन्हें जनता के बल पर चुनाव लड़ने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के लोग धनबल से चुनाव लड़ते है, लेकिन हम जनता के बल पर लड़ेंगे।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरी लाल अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ''मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।
No comments:
Post a Comment