विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस  पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 

  मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के निर्देशन में विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंतर विश्वविद्यालय सार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

  प्रतियोगिता में कालेज की  ३० छात्र छात्राओं ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का संचालन ज्योति दुबे ने किया।जिसमे प्रथम स्थान मेरठ कॉलेज की अपूर्वा सिरोही, द्वितीय स्थान आर जी कॉलेज की विदुषी चौहान और अंतिम मलिक, तृतीय स्थान आर जी कॉलेज की निदा खान और एस पी आर सी कॉलेज की निशा धामा और सांत्वना पुरस्कार श्रुति को मिला। प्राचार्या प्रो निवेदिता कुमारी ने अपने संबोधन में  प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने वर्तमान समय में प्रेस की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपना एक स्वतंत्र दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया जो कि स्वतंत्र प्रेस का निर्माण करने में महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर शरीफा यास्मीन, श्रुति, शिवांगी, ने अपनी राय रखी। प्रेरणा ने मीडिया पर स्वलिखित कविता पाठ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की सभी शिक्षिकाओ का सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts