पिता ने बेटे को चाकू घोप कर सुलाया मौत की नींद !

नौकरी व प्रोपट्री को लेकर पिता से चल रहा था विवाद 

 हकीकत जानकारी जुटाने में पुलिस की टीमें जुटी 

 मेरठ। बुधवार को गंगानगर के ईशापुरम में सेना से रिटायर फौजी की मौत हो गयी। आरोप है पिता ने बेटे के पेट में चाूकू घोंपा जिसके चलते बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने युवक की मौत के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्टके बाद ही कुछ पता चल पाएंगा। वहीं पुलिस मामले की तह पहुंचने में जुटी है।

 कॉलाेनी निवासी हवा सिंह सेना से सेवानिवृत है। उसका बड‍़ा बेटा दीपक जिम ट्रेनर है। जबकि छोटा बेटा पंकज सेना में जवान के पद पर कार्यरत है। बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है। वह भी ईशापुरम में अपने परिवार संग रहती है। दीपक की शादी दो साल पहले बुलंदशहर के स्याना के गांव बुकलाना की शीलत से हुई थी। शीतल को दो माह की बेटी है। दीपक नौकरी नहीं करता था। इस बात को लेकर पिता व पुत्र में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार की शाम को पिता हवा सिंह व दीपक में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। दीपक की पत्नी का आरोप है उसके ससुर ने शराब के नशे में अपने बेटे के पेट में चाकू घोप दिया। जिसके कारण उसके पति की मौत हुई। वही घायल दीपक को पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर बताया गया छत से गिरा है। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हवा सिंह से जानकारी लेने का प्रयास किया तो शराब के नशे होने के कारण वहां सही जानकारी नहीं दे सका। वही जीजा की मौत पर पहुंचे साले गगन आरोप लगाया है। पिता दीपक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 

 पुलिस पहुंचने पर खुला भेद 

 दीपक को चाकू लगा था। लेकिन परिजनों लहूलुहान में अस्पताल में ले जाने पर बताया कि दीपक छत से गिर गया है। जिससे घायल हो गया है। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस पर पोल खुल गयी। 

 बोले अधिकारी 

 इस मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है। दीपक नाम के एक युवक की पेट में चाकू लगने से हुई है। मृतक की पत्नी व साले ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है कि चाकू पिता ने मारा है या दीपक ने खुद ही चाकू मारा है।  



No comments:

Post a Comment

Popular Posts