रूपल और प्राची को  पेरिस ओलंपिक का टिकट मिला

मेरठ। बहामास विश्व रिले चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। मेरठ की बेटी रूपल चौधरी भी रिलेटेड टीम का हिस्सा होगी। वही सहारनपुर की प्राची चौधरी ने सोमवार को विश्व रिले चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कोटा हासिल किया है।

सोमवार की सुबह खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला रिले टीम ने 3.29.35 सेकंड का समय निकालकर दौड़ पूरी की। पहले स्थान पर जैमेका की टीम रहीं। रविवार को हुए मुकाबले में महिला टीम पांचवें स्थान पर रही थी। उस टीम में रूपल चौधरी को स्थान नहीं दिया गया था। जबकि मिक्स रिले में भारतीय टीम छठे स्थान पर रही थी। 

फाइनल हिट के लिए मुकाबले सोमवार को खेले गए। जिसमें रूपल चौधरी को मौका मिला।एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली गांव झबीरन की प्राची चौधरी 

ने सोमवार को विश्व की रिले चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। यह देश और मेरठ के लिए गर्व की बात है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts