पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या 

खाली प्लॉट में  खून से लथपथ मिला शव

मेरठ। थाना लोहिया नगर क्षेत्र के नूर गार्डन में पैसों की लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई उसकी शव  खून से  लथपथ एक खाली प्लॉट में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  अपने कब्जे में लेते हुए घटनास्थल से कुल्हाड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। मृतक की पत्नी एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। 

कोतवाली के सोहराब गेट निवासी शाहिद पुताई का काम करता था। जो अपनी पत्नी नाजो पर बेटी के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंजुम पैलस के पास किराए के मकान में रहता था। शाहिद ने कुछ समय पूर्व मोबिन को कुछ रुपए उधार  दिए थे। रविवार की रात को वह मूवी से अपने पैसे लेने के लिए गया था। देर रात तक उसके घर बनाने पर पत्नी नाजो में उसे फोन किया तो उसने 11:00 तक घर पर पहुंचने के का कर फोन काट दिया। नाजो रात भर उसे फोन मिलाती लेकिन उसका फोन नहीं मिला। तो वह शहीद के जीजा के साथ नूर गार्डन पहुंची तो मोबिन वहां नहीं मिला। उसके मकान पर ताला लगा था। तभी इमरान ने कहा मोबिन फतेउल्लाह पुर में सलीम की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चलाता है। दोनो वहां पर पहुंचे । सलीम से शाहिद की जानकारी लेने का प्रयास किया। तभी सलीम ने बताया कि पास के प्लाट में एक युवक का शव पड़ा है। जैसे ही वहां जाकर देखा तो शाहिद का शव खून से लथपथ पड़ा था। शव के पास कुल्हाडी व दरांती पड़ी हुई । यह देख नाजो की चीख निकल गयी। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। आनन फानन में लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से कुल्हाडी व दंराती को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पीएम के लिए पंचनामा भर कर भेज दिया। नाजों ने मोबिन पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। वही थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है। युवक के शरीर पर कुल्हाडी से वार कर हत्या की गयी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts