पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से28 की मौत,22 लोग घायल  

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के वाशुक जिले में आज सुबह एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। बचाव और लेवी अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में लगभग 22 लोग घायल हो गए। उन्हें बसिमा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने दुर्घटना पर शोक जताया और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के लिए प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts