अरुण गोविल के लिए वोट मांगेगे दीपिका व व सुनील लहरी

 गढ़ रोड मंशा  देवी से शहर में निकाला जाएगा रोड शो 

मेरठ। भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पहले पीएम फिर प्रदेश के सीएम के तीन रैलियां अब सोमवार को रामायण सीरियल में सीता बनी दीपिका चिखलिया व लक्षमण बने सुनील लहरी अरुण गोविल के लिए वोट मांगगे। इसके बकायदा शहर में रोड शो निकाला जाएगा। इसके लिए भाजपा की ओर से तैयारी की जा रही हे। रोड का रूट मैदान तैयार करने में भाजपा नेता जुटे हुए है। गत 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय यह कलाकार जोड़ी साथ नजर आई थी। वही दृश्य अब मेरठ में नजर आएगा।
 रोड शो जाग्रति विहार मंशा देवी मंदिर से आंरभ होकर शहर के लिए विभिन्न इलाकों जाग्रति विहार, शास्त्री नगर होता हुआ शहर के विभिन्न स्थानो पर जाएगा। इस की तैयारी में बागपत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को दिन भर मंथन चलता रहा । 
 बता दें मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने पर्दे के राम यानि अरुण गोविल को टिकट दिया है। कार्यकर्ताओं के अलावा फिल्म जगत की हस्तियां भी अरुण गोविल के चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। सड़क से सोशल मीडिया तक उनका चुनाव प्रचार हो रहा है। मशहूर गायक कैलाश खेर, सोनू निगम, अनूप जलोटा, हंसराज हंस, लखबीर सिंह लक्खा, हेमामालिनी, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया, योगेंद्र चौहान अरुण गोविल के लिए बधाई संदेश भेज चुके हैं। अपने सोशल मीडिया के जरिए इन हस्तियों ने अरुण गोविल के लिए वोट अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts