भाजपा कार्यकर्ता ने सांसद के सामने दारोगा को फटकारा

 बोले  4 दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात

मेरठ। आरजी इंटर कॉलेज के बूथ पर तीसरी बार भाजपा कार्यकर्ता के आने पर ड्यूटी कर रहे दरोगा ने उन्हें रोक लिया। जिस वजह से भाजपा कार्यकर्ता की दारोगा से बहस हो गई। दारोगा ने कार्यकर्ताओं को बूथ से बाहर निकाल दिया। भाजपा कार्यकर्ता ने फोन पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई को घटना की जानकारी दी। वे कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर पहुंचे। लक्ष्मीकांत के सामने भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी को जमकर फटकार लगाई। खुद को बेइज्जत होता देख पुलिसकर्मी ने अपने आलाधिकारी को सूचना दी।

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के लिए मतदान चल रहा था । वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित आरजी इंटर कॉलेज में बूथ था। जहां बूथ के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता तीसरी बार बूथ पर पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात दारोगा ने कार्यकर्ता को रोक लिया। कार्यकर्ता ने लक्ष्मीकांत वाजपेई को जानकारी दी। वे पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर पहुंच गए।लक्ष्मीकांत वाजपेई ने दारोगा से कहा कि पुलिसकर्मियों को मतदान करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को रोकने का अधिकार नहीं है। दारोगा ने लक्ष्मीकांत वाजपेई को समझने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात, इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गए। उन्होंने लक्ष्मीकांत वाजपेई के सामने दरोगा को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान दारोगा भाजपा कार्यकर्ता और लक्ष्मीकांत वाजपेई को समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

भाजपा कार्यकर्ता और दारोगा की भिड़ंत के दौरान दारोगा ने लक्ष्मीकांत वाजपेई से कहा कि सरकार मेरी बात तो सुनो मेरी ओर से किसी भी व्यक्ति को रोक नहीं गया। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता और भड़क गया। उन्होंने दारोगा को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि सीधे खड़े होकर बात करें। जिसके बाद दारोगा ने अपने आला अधिकारियों को सूचना दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts