प्राइड आफ मेरठ अवार्ड से हस्तियों का सम्मान
यूपी फिल्मस फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया आयोजन
मेरठ। यूपी फिल्मस फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने शनिवार को 23 वां "प्राइड आफ मेरठ 2024" समारोह का आयोजन कैंट स्थित होटल डीरोज में किया गया। कार्यक्रम में कला, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, चिकित्सा और वकालत आदि क्षेत्रों से जुड़ीं 31 हस्तियों को "प्राइड ऑफ मेरठ अवार्ड 2024" से सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष ज्ञान दीक्षित, मुख्य संयोजक डा. शमशेर सिंह,  संयोजक विजय भोला, महासचिव अंबर दीक्षित व कुणाल दीक्षित ने मुख्य अतिथि प्रख्यात बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मनहर उधास, मीनाक्षी उधास, मुंबई से आए मशहूर कव्वाल सलीम राजा और जीनत बानो का माला पहनाकर स्वागत किया।
कव्वाली गायक सलीम राजा व जीनत बानो ने अपनी मनमोहक कव्वाली से खूब समां बांधा और दर्शकों का मनोरंजन किया। जेपी रेजीडेंसी के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल एवं विशाल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। एडवोकेट सीपी दीक्षित मेमोरियल अवार्ड वरिष्ठ अधिवक्ता डा. ओपी शर्मा को प्रदान किया गया। संजीश्वर त्यागी को सेठ दयानंद गुप्ता स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष इन दोनों की स्मृति में यह सम्मान शुरू किया गया। पंडित महेंद्र रावल म्यूजिक स्कूल मवाना के कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। संजीव शर्मा एवं अन्य कलाकारों ने फिल्मी गीतों से सब का मन मोहा। मंच संचालन विजय भोला ने किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
शहीद अभिनव चौधरी (मरणाेपरांत), डा. रामकुमार गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, डा. ऋषि सिंघल, डा. प्रवीण पुंडीर, एडवोकेट रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, एडवोकेट अमित कुमार दीक्षित, योगेश चंद्र जैन, डा. रितु दीवान, मनोज गोयल, डा. रीता गुप्ता, एडवोकेट डा. ओपी शर्मा, कमल ठाकुर, एडवोकेट देवाशीष भदौरिया, डा. साधना मित्तल, आरके भटनागर, मोहित जैन, डा. संजय जैन, राजीव गुप्ता, सुरेश छाबड़ा, आनंद जौहरी, इंद्रजीत सिंह, पंडित महेंद्र रावल, चौधरी गजेंद्र सिंह, अजय चौधरी आदि।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts