रिहायशी मकान में बन रहा प्रतिबंधित सिरप
हरियाणा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
मेरठ। थाना नौंचदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर के सैंटर दो में बीती रात को सोनीपत पुलिस ने छापा मारते हुए एक मकान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप को बरामद किया है। पकड़े गये सिरप को शामली के रास्ते हरियाणा तक सप्लाई की जाती थी। सोनीपत पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बता दें पिछले दिनों औषधि प्रशासन विभाग ने कई दवाइयां ओर कफ सिरप को स्टेराॅयड और खतरनाक केमिकल पाए जाने के बाद से प्रतिबधिंत कर दिया था। शास्त्री नगर के सैंटर दो में बनायी जा रही सिरप भी प्रतिंबधित थी। शिकायत मिलने पर सोनीपत पुलिस नेवहां के दो दवा विक्रेता केा गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर ने बीती रात को उक्त मकान पर छापा मारा। वहां पर पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप को बरामद किया। वहां छापे की सूचना जैसे ही आसपास के लागों को लगी तो उन्होंने हंगामा आरंभ कर दिया। हंगामा के बाद भी सोनीपत पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मेरठ का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग कोई भी जानकारी नहीं दे सका।
पूर्व में भी प्रतिबधिंत सिरप बनाने के मामले में हो चुकी है छापेमारी
गत वर्ष भी औषधि विभाग ने प्रवेश विहार में एक फैक्ट्री पर छापामारकार प्रतिबंधित सिरप को बरामद किया है। इसके बाद भी चोरी छिपे प्रतिबंधित सिरप बनाने का धंधा जोराें पर है।
No comments:
Post a Comment