राम नहीं मुंबई के कलाकार हैं भाजपा के प्रत्याशी- योगेश 

श्रीराम तो राजपाठ छोड़कर वनवास चले गए थे, यह तो राजनीति करने मुंबई से मेरठ आए

मेरठ।  गुरूवार को अपनी पत्नी संग नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे । पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा है  भाजपा प्रत्याशी कोई राम नहीं है वह मुंबई के एक कलाकार है, भगवान श्रीराम को राजपाठ से कोई मोह नहीं था। भगवान श्रीराम राजपाठ छोड़कर वनवास चले गए थे। जबकि भाजपा के प्रत्याशी को राजपाठ की चिंता है इसीलिए वह मुंबई से मेरठ चुनाव लड़ने पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि श्रीराम जितने भाजपा वालों के हैं उतने ही हमारे हैं।



समाजवादी पार्टी की मेरठ हापुड लोकसभा प्रत्याशी ने डीएम कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी पति को कंधों पर उठा लिया और अंबेडकर चौक तक जमकर नारेबाजी की।जिसके बाद प्रत्याशी ने अपने पति के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रत्याशी पति ने भाजपा के प्रत्याशी पर जमकर निशाने साधते हुए कहा की भाजपा के प्रत्याशी श्रीराम नहीं मुंबई के एक कलाकार हैं। भगवान श्रीराम को राजपाठ की जरूरत नहीं थी। भगवान श्रीराम तो राजपाठ छोड़कर वनवास को चले गए थे, जबकि यह मुंबई से मेरठ राजपाठ की तलाश में पहुंचे हैं।उन्होने कहा राम तो सब के दिल में बसते है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर भरोसा जताकर उनकी पत्नी को मेरठ हापुड लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब भाई-भाई के नारे के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें मेरठ में हिंदू मुस्लिम में भाईचारा करने के लिए चुनाव लड़ने भेजा है उन्हें मेरठ की जनता पर पूरा भरोसा है क्योंकि उनकी पत्नी ने महापौर रहते हुए भी मेरठ में बहुत से कार्य कराए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts