लोकसभा चुनाव का एलान कल

चुनाव आयोग तीन बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की कल घोषणा होने वाली है। चुनाव की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है।
आम चुनाव 2024 के साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस होगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव की घोषणा कल होने वाली है। इससे पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी।चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था, लेकिन इस बार शनिवार को इसकी घोषणा होगी।
पिछली बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार भी संभावना है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं।

दोनों चुनाव आयुक्तों ने आज पदभार संभाला
आम चुनावों के एलान से पहले आज दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण किया है। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts