बबीता भाभी ने की जेठालाल के बेटे टप्पू से सगाई

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता भाभी और टप्पू यानी मुनमुन दत्ता और राज अनादकट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगेगा। अब तक शो में आपने जेठालाल को बबीता जी के साथ फ्लर्ट करते देखा होगा, लेकिन रियल लाइफ में तो उनके बेटे का किरदार निभा चुके राज अनादकट और मुनमुन दत्ता अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं खबर आ रही है कि दोनों ने सगाई भी कर ली है।
रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन और राज ने इसी महीने सगाई कर ली है। इस दौरान दोनों के परिवार वाले साथ मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई से बाहर दोनों ने प्राइवेटली सगाई की। राज और मुनमुन के पैरेंट्स इस रिश्ते से खुश हैं और वे भी वहां मौजूद थे।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि राज और मुनमुन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सेट पर सबको यह बात पता थी। कुछ को ये अंदाजा था कि दोनों शादी करेंगे। खैर यह खबर कितनी सच है और कितनी झूठ इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
बता दें कि 2021 में पहली बार मुनमुन और राज के डेटिंग की खबर आई थी। हालांकि तब मुनमुन ने इन खबरों को गलत बताया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts