अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सामग्री का वितरण 

 मेरठ।  सामाजिक संस्था वी कमिट के तत्वावधान में हडिया मौहल्ला में   अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से करीब पचास महिलाआं व बालिकाओं को सवास्थ संबधी सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उन्हें संस्था की ओर से स्वास्थ्य सबधी जानकारी भी दी गयी। जिसमें सेनेटरी नपकीन, नहाने का साबुन, कपड़े धाेने का साबुन, टथपेस्ट, ब्रुश , आदि शामिल रहे। कार्यक्रम केा सफल बनाने में रमा नेहरू, पुष्पा , वंदना सिंह, मधु अग्रवाल , नीता  तिवारी, लक्ष्य कुमार, अतुल सक्सेना, सपना अग्रवाल, महेन्द्र चौहान आदि का सहयोग रहा। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts