एयरटेल ने मेरठ में अपनी रिटेल स्टोर्स का विस्तार किया 

 मेरठ । भारती एयरटेल ने मेरठ में कंपनी का अपना 1 नया नेक्स्ट-जनरेशन स्टोर लॉन्च किया है । रोहटा रोड पर खोले गए नए स्टोर से एयरटेल ने रिटेल उपस्थिति को मजबूत किया है जिससे ग्राहकों को अद्वितीय सेवा का अनुभव होगा ।  इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए अजय अनंतपद्मनाभन – सीओओ, उत्तर प्रदेश पश्चिम, भारती एयरटेल ने कहा, "ग्राहकों की संतुष्टि का जुनून हमें आगे बढ़ने के प्रेरित करता है, इसलिए हम उत्तर प्रदेश राज्य में बड़े पैमाने पर रिटेल का विस्तार कर रहे हैं। ग्राहकों की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप के रूप में मोहल्लों में स्थित ये स्टोर मोबाइल, ब्रॉडबैंड, डीटीएच आदि सेवाओं की एक विस्तृत श्रंखला की पेशकश करेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य हमारे लिए एक बड़ा फोकस मार्केट बना हुआ है और हम इस मार्केट में निवेश करना जारी रखेंगे।

  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts