मनिंदरपाल बने विकसित भारत के पहले ब्रांड एंबेसडर

12 से 16 फरवरी के बीच मनिंदरपाल सिंह ने एक लाख 41 हजार से अधिक ब्रांड एंबेसडर बनवाए

मेरठ। नमो एप पर 100 दिनों के चैलेंज में कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के पहले ब्रांड एंबेसडर बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

12 से 16 फरवरी के बीच मनिंदरपाल सिंह ने एक लाख 41 हजार से अधिक ब्रांड एंबेसडर बनवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो एप पर 100 दिनों के चैलेंज में मनिंदरपाल सिंह विकसित भारत के पहले ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने उनके पहले एंबेसडर बनने पर अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से इसकी घोषणा करते हुए फोटो भी शेयर किया है। मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री ने इतना सम्मान दिया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। इस अभियान में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को नमो एप से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के तहत सांसद विधायक से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को एंबेसडर बनाने हैं। सांसद 30 हजार, विधायक 15 हजार, प्रदेश पदाधिकारियों को 10 हजार, जिला पदाधिकारी को 5 हजार तथा मंडल पदाधिकारी को एक-एक हजार विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सर्वाधिक अंक वालों को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का भी मौका मिलेगा। मंनिन्दर पाल सिंह स्थान आने पर उन्हें बधाई देने वालों को ताता लग गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts