अपने ही जाल में फंसे सोना व्यापारी
फर्जी छापा दिखाकर डेढ़ करोड़ का सोना व नकदी को किया गायब ,सात लोगों को पुलिस ने दबोचा
छापेमारी मे पुलिस ने सोना ,नकदी व डीवीआर को किया बरामद , दो पुलिस कर्मी भी संस्पेंड
मेरठ। थाना देहली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए सर्राफा बाजार के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सर्राफ ने बाजार के व्यापारियों का सोना हड़पने के लिए अपनी ही दुकान पर राजस्व खुफिया निदेशालय का फर्जी छापा दिखाया । इतना ही नहीं सर्राफ ने दुकान से करीब 1.50 करोड़ का सोना और नकदी को गायब कर दिया। कहावत है कि चोरी कितना चालाक क्यों न हो कुछ न कुछ गलती कर कर बैठता है। पुलिस जांच के बाद पुलिस की छापेमारी में डेढ़ करोड का सोना व नकदी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इतना ही नहीं सर्राफ की दुकान पर दबिश के नाम पर पहुंचे हेड कांस्टेबल व सिपाही को भी एसएसपी ने संस्पेड कर दिया है। पकडे गये लोगों में सपा नेता समेत सर्राफ, नौकर भी शामिल है।
देहली गेट सर्राफा बाजार में शारदा रोड ब्रहमपुरी निवासी सर्राफ दीपांशु जैन की दुकान है। दीपांशु लोगों का सोना रखता है। अन्य बाकी कारोबार भी करता है। दीपांशु की ओर से बुधवार शाम को सूचना दी गयी कि उसकी दुकान पर कुछ लोग आए ओर उसे उठाकर ले गए। उसका कहना था कि उठाने वाले लोगोने डेढ़ करोड़ का सोना व नकदी भी साथ ले गये। उसे पूछताड कर छोड दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। इसके बाद यह पता चला उठाने वाले दीपांशु की सीसीटीवी कैमरे की डीवी भी अपने साथ ले गये। इसके बाद पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि दबिश देने वाले कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल सुंदर व सिपाही विश्वास आए थे। पुलिस ने यही से कड़ी जोड़नी आरंभ कर दी। देहली गेट थाने से दरोगा निलकेश रस्ताेगी ,जितेन्द्र, अभय यादव, कांस्टेबल महेश कोतवाली थाने में पहुंचे दोनो से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गौरव नामक युवक ने तहरीर देते हुए बताया था कि गौरव उसके भाई कृष्णा ने दीपांशु पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस गौरव के पास पहुंची तो उसने बताया भाई के कहने पर तहरीर दी थी। कृष्ण ने खुलासा किया कि वह दीपांशु की दुकान पर काम करने वाले रिषभ के पिता दौलत को जानता है। और उसी ने तहरीर देने के लिए कहा था । तहरीर दिलाने में सपा नेता अज्जु ने मदद की थी। पुलिस ने अज्जु व दौलत को उठाया तो पूरी योजना से पर्दाफाश हो गया।
छापेमारी में सोना, नकदी व डीवीआर बरामद
पुलिस ने आधी रात को रजत के मकान पर छापामार कर करीब 1.96 किलोग्राम सोना व छ लाख पचास हजार रूपये नकदी समेत दुकान की डीवीआर को बरामद किया।
अकाउंटेंट, नौकर सबको बनाया प्लान का हिस्सा
दीपांशु जैन पुत्र अनिल कुमार जैन जो शारदा रोड ब्रहमपुरी मेरठ का रहने वाला है। सोना, चांदी कारोबारी है। दुकान नीलगली मेरठ में हैं। दीपांशु ने बताया कि उस पर लगातार कर्ज हो रहा था। काफी उधार बढ़ गया था। देनदार आए दिन पैसे का तगादा करने आते थे। देनदारी न देना पड़े इससे बचने के लिए उसने अपनी दुकान के नौकरों के साथ मिलकर ये झूठी कहानी रची थी।
सच्चाई खुल जाएगी अंदाजा नहीं था
दीपांशु ने बताया कि उसने दुकान के नौकर रिषभ से कहकर झूठी पुलिस रिपोर्ट कराई। अपने अकाउंटेंट रजत गुप्ता व अन्य के साथ मिलकर यह कहानी गढ़ी थी। उसी प्लान के अनुसार सबकुछ हो रहा था। लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि पुलिस इस लेवल तक जांच करेगी और हम पकड़े जाएंगे। हमारा सच सबके सामने आ जाएगा।
इन्हें किया गिरफ्तार
दीपांशू जैन पुत्र अनिल कुमार जैन निवासी 351 शारदा रोड ब्रहमपुरी, मेरठ ।
रिषभ पुत्र दौलतराम निवासी माता का बाग शिवशंकर पुरी शारदा रोड मेरठ ।
कृष्ण पुत्र रामानन्द नि0 1144/1 माधवपुरम मेरठ।
गौरव पुत्र रामानन्द नि0 1144/1 माधवपुरम मेरठ।
रजत गुप्ता पुत्र जयभगवान गुप्ता नि0 95/2सी नन्दननगर गुप्ता कालोनी थाना टीपीनगर मेरठ ।
अज्जू पुत्र विजय कुमार शर्मा नि0 ग्रहमकालोनी बिजली बम्बा बाईपास थाना लोहियानगर मेरठ ।
दौलतराम पुत्र नानक चन्द निवासी माता का बाग शिवशंकर पुरी शारदा रोड मेरठ ।


No comments:
Post a Comment