आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगा की आत्महत्या

बैंक का कर्ज़,पत्नी की लंबी बीमारी से था परेशान

मेरठ।  जिले में   आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बहसूमा निवासी किसान ने आर्थिक तंगी के कारण मौत को गले लगा लिया। बताया गया कि किसान अपनी जमापूंजी पत्नी की बीमारी में लगा चुका था।उसका शव जंगल  में आम के पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव केा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। 

समसपुर गांव निवासी किसान अमरपाल काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वह 10 बीघा जमीन पर खेती कर जैसे तैसे परिवार का खर्च चला रहे थे। शाम पांच बजे वह घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार वाले उनकी तलाश में जुटे थे।अमरपाल का शव उसके चाचा लखमीचंद के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


 



 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts