राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन 

 मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट  कॉलेज के पीसीएम विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता मलिक एवं डीन साइंस प्रोफेसर कल्पना चौधरी ने मां सरस्वती एवं डा सीवी रमन के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्या अर्पण करके किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ भावना शर्मा कार्यक्रम सचिव, के द्वारा सभी का स्वागत करते हुए किया गया। विज्ञान दिवस के महत्व को बताते हुए उन्होंने डॉक्टर सीवी रमन के जन्मदिन को विज्ञान दिवस के रूप में मनाने की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा रमन प्रभाव के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने से भी अवगत कराया।  ‌‌ प्रथम दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों एवं दूसरे विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

      टीम ए आर्यभट्ट(मेघा बालियांन, हिमांशी हूंन, नेहा, स्वाती)टीम बी डॉक्टर सीवी रमन, (यशिका शर्मा, कीर्ति सोम, आकांक्षा चौधरी, आंचल)टीम सी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम(सरगम, निशा जमीर, साक्षी अहलावत, पूजा) एवं टीम डी डॉक्टर हरगोविंद खुराना(तृप्ति ,विदुषी, आंचल, अदिति) ने प्रतिभाग किया। 

     ‌ प्रथम स्थान पर टीम डी डॉक्टर हरगोविंद खुराना एवं द्वितीय स्थान पर टीम बी  डॉक्टर सी वी रमन का निर्णय मिस हिमानी चौधरी गणित प्रवक्ता के द्वारा किया गया।इस क्विज प्रतियोगिता के पश्चात डा. रमन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई जिसका छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर दीक्षा यजुर्वेदी, डॉक्टर शशी बाला ,डॉक्टर उपासना मोतला ,मिस प्रियंका ,मिस हिमानी चौधरी,  डॉक्टर मधु मलिक ,डॉक्टर  अनुपमा सिंह , का विशेष सहयोग रहा।डॉक्टर नलिनी द्विवेदी , मिस चित्रांशी शर्मा ,डॉ शीतल पांडे , डॉ जोशीना गौड एवं डॉक्टर रेनू चौधरी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts