प्रेम सागर ला रहे हैं रामायण की अनसुनी कहानियां
मुंबई। टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल रामायण हर किसी का फेवरेट रहा है। 90 के दशक के बच्चों का बचपन ही इस सीरियल को देखते हुए बीता है। वहीं अब रामानंद सागर के बेटे अपने पिता की विरासत को आगे ले जाने के लिए रामायण पर आधारित एक नया प्रोजेक्ट लेकर आए हैं।
इसमें रामायण की अनसुनी कहानियां होंगी। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर नारायण इसमें दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को भी कास्ट करना चाहते हैं। वहीं राम के लिए वह नए चेहरे की खोज में हैं। प्रेम सागर की ‘रामायण’ रामानंद सागर की ‘रामायण’ से काफी अलग होगा।
प्रेम ने आगे कहा कि “अरुण गोविल राम बन चुके हैं, उनको दोबारा राम नहीं बनाया जाएगा। मैं एक नए राम की खोज कर रहा हूं। मैं किसी ऐसे आदमी को ढूंढ रहा हूं जिसने कभी राम का रोल नहीं किया हो।
प्रेम सागर का ‘रामायण’ दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो के लिए दो गाने लिखे गए हैं। इसका मुखड़ा है ‘राम आएंगे, लीला राम की सुनाएंगे, राम आएंगे’।
No comments:
Post a Comment