गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा गिरा, एक की मौत

 पांच घायल, दो अफसर हुए सस्पेंड
नई दिल्ली (एजेंसी)।देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गिर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए, उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां, घायलों में से एक की मौत हो गई है।
दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देगी। जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हे 2.50 लाख और मामूल चोट वालों को 50 हजार का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है,  वहीं, चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts