मलाइका अरोड़ा के स्टाइल पर फिदा हुए फैंस
मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस नियॉन कलर की लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस हमेशा फैंस को पसंद आता है। उनके लुक्स को हमेशा पसंद किया जाता है।
इस दौरान मलाइका अरोड़ा खुले कर्ली हेयर में नजर आ रही हैं। साथ ही उनका न्यूड मेकअप फैंस का काफी भा रहा है। साथ ही उनके हाथ में कई सारी रिंग्स नजर आ रही है। इसके अलावा उनके चेहरे काफी ग्लो कर रहा है। 50 साल की उम्र में भी मलाइका अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।
वहीं, अगर मलाइका के स्टाइल की बात करें तो वो हमेशा से ही अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए पहचानी और पसंद की जाती हैं। नियॉन कलर की लॉन्ग ड्रेस में भी मलाइका का कर्वी फिगर देखने को मिल रहा है और अपनी इस फिटनेस और फिगर को बनाए रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती हैं।
आखिरी फोटो में मलाइका अरोड़ा एक नन्ही सी फैन के साथ पैपराजी के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' के सेट की है।


No comments:
Post a Comment