कोटा में एक और छात्र ने की खुदकुशी
कोटा (एजेंसी)। राजस्थान के आईआईटी कोचिंग हब कहे जाने वाले कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब एक और छात्र ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 16 साल का यह छात्र जेईई की तैयारी कर रहा था और दो साल से कोटा में ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था जिसमें उसे बहुत कम नंबर मिले थे। बता दें कि कोटा में इस साल छात्र द्वारा आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। वहीं, बीते साल यहां परीक्षा की तैयारी कर रहे 27 छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए थे।
मृतक छात्र की पहचान शुभ चौधरी के तौर पर हुई है जो झारखंड का रहने वाला था। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को भी सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 3-4 बजे की है।


No comments:
Post a Comment