मुख्य अभियंता बी एल मौर्य हुए सेवानिवृत 

 मेरठ।  पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. मेरठ, के अन्तर्गत गुरूवार  को ई. बी.एल.मौर्य मुख्य अभियन्ता(सा. एवं प्र.) विभाग की सेवा से सेवानिवृत्त हुये। जिनका विदाई समारोह ई. एस.के. पुरवार, निदेशक(कार्मिक एवं प्रब.), ई. संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), ई0 एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी) एवं श्री स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त) की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यालय स्थित मीटिंग हाल (नई बिल्डिंग) ऊर्जा भवन विक्टोरिया पार्क मेरठ में सम्पन्न हुआ। 

 ई. बी.एल मौर्य द्वारा वर्ष 1987 में हरदुआगंज थर्मल पावर स्टेशन में सहायक अभियन्ता (प्रशिक्षु) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। श्री मौर्य सहायक अभियन्ता के पद पर रहते हुए हरदुआगंज थर्मल पावर स्टेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 2011 में  अधिशासी अभियन्ता के पद पर प्रोन्नति हुई। वितरण क्षेत्र में  मौर्य द्वारा विभिन्न पदों पर अधिशासी अभियन्ता,के रूप में वृहद अनुभव रहा। वर्ष 2015 में मौर्य की प्रोन्नति अधीक्षण अभियन्ता, के पद पर हुई। तदोपरान्त वर्ष 2021 मे मुख्य अभियन्ता पर प्रोन्नति हुई। डिस्काम में ई0 बी0एल0 मौर्य ने नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, सोनभद्र आदि स्थानों पर अपनी सेवायें दी।  

       विदाई समारोह में ई0 एस0के0 पुरवार, निदेशक(कार्मिक एवं प्रब0), ई0 संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), ई0 एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी), एवं स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त) ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए मुख्य अभियन्ता ई0 बी0एल0 मौर्य मुख्य अभियन्ता ने अपना कार्य पूरी लगन एवॅं मेहनत से किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत हुये मुख्य अभियन्ता की स्वस्थ कामना के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का संचालन ई. एम. के. जैन अधीक्षण अभियंता(तकनीकी) द्वारा किया गया। ई. एम. के. जैन अधीक्षण अभियंता(तकनीकी), ने सेवानिवृत हुये मुख्य अभियन्ता को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि ई बी.एल. मौर्य मुख्य अभियन्ता का कार्य अनुकरणीय रहा।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts