बोर्ड पेपर देकर लौट रहे छात्र की टैक्टर की टक्कर लगने से मौत
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार , पुलिस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया
मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के में शुक्रवार को यूपी बोर्ड का पेपर देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। छात्र बाइक से घर जा रहा था। अचानक पीछे से उसे ट्रेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र वहीं सड़क पर गिर गया। बाइक ट्रेक्टर के नीचे आ गई और छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।राहगीर छात्र को लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
दौराला ब्लॉक के बड़कली नेकपुर गांव निवासी रोहन 12वीं का छात्र था। इस समय रोहन पुत्र कुन्नू के यूपी बोर्ड के पेपर चल रहे थे। रोहन आरके इंटर कॉलेज बड़कली का छात्र था। शुक्रवार को रोहन नागरिक शास्त्र का पेपर देकर स्पलैंडर बाइक से लौट रहा था। उसका सेंटर सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में पड़ा था। रोहन दोपहर 1 बजे पेपर छूटने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तभी अटेरना की ओर से आते हुए नगला गांव थाना सरधना के सामने उसका एक्सीडेंट हो गया। पीछे से आ रहे ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
टक्कर लगने से रोहन मौके पर ही गिर गया। बाइक भी टूट गई। उसके सिर से खून बहने लगा। तभी राहगीरों ने फौरन उसे उठाया और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सरधना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने छात्र के घरवालों को हादसे की जानकारी दी। माता, पिता रोते हुए अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं लोगों ने थाने में हंगामा कर दिया है। मृतक छात्र के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।


No comments:
Post a Comment