गाजियाबाद में तैनात दरोगा ने बीच सड़क पर दिखाई गुंडई
कार के सामने आए ठेका चालक को जमकर धूना , चालक को छुडाने आए पुलिस कर्मियों की धक्का मुक्की
सोशल मीडिया पर दरोगा का वीडिया हुआ वायरल
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में दरोगा की गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है। गाजियाबाद में तैनात दरोगा ने मामूली बात पर ठेला चालक की जमकर पिटाई कर दी। दरोगा की पिटाई के दौरान ठेला चालक एक गाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। दरोगा ठेला चालक को पीटते हुए एक साइड ले गया, तभी टीपीनगर थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मी बीच बचाव कराने का प्रयास करने लगे, लेकिन दारोगा ने थाने के पुलिस कर्मचारियों को भी धकियाना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने दारोगा और ठेला चालक को थाने में बैठाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ठेला चालक सड़क पार कर रहा था तभी दरोगा की गाड़ी आ गई और दरोगा ने ठेला चालक के साथ गाली गलौज कर दी। इस दौरान ठेला चालक ने दरोगा का विरोध किया तो दरोगा ने वर्दी का रोब दिखाकर ठेला चालक की पिटाई शुरू कर दी। दरोगा ठेला चालक को धकियाते हुए पीटने लगा। इस दौरान ठेला चालक एक गाड़ी के नीचे आने से बाल बाल बच गया। बचाव में पहुंची पुलिस से दरोगा ने धक्का मुक्की कर दी। दरोगा खुद को गाजियाबाद स्थित लाल कुआं चौकी प्रभारी बता रहा था। दरोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment