काईट इंटरनशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया एनुअल फंक्शन उल्लास 2024

 मेरठ। शुक्रवार को काईट इंटरनेशल स्कूल में शुक्रवार को एनुअल फंक्शन उल्लास 2024 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के चेयरमैन  शिवांगी सिंह व वाइस चेयरमैन  वीना चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। 

कार्यक्रम उल्लास 2024 के मुख्य अतिथि एडीजी  डी.के. ठाकूर ,एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ए, व मुख्य कलाकार  सुनील पाल (इंडियन लाफ्टर चैंम्पियन) रहे। काईट स्कूल के फाउण्डर  हरीश पाल ने सभी मुख्य अतिथियो का स्वागत बुके देकर किया। मुख्य अतिथि इंडियाज लाफ्टर चैम्पियन  सुनील पाल ने अपनी कामेडी करके प्रोगाम में आये सभी अतिथियो, अभिभावक व बच्चों लोटपोट कर दिया। इस वार्षिक कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चो ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर, बच्चो ने धमाल मचा दिया। बच्चों ने गणेश वंदना, भांगड़ा, कॉमेडी डांस, 80 दशक के गाने, कश्मीरी डांस, बम-बम भोले, देश भक्ति गीत, दिल है छोटा सा, पर नन्हें बच्चों ने नये नये तरीको से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के फाउण्डर हरीश पाल (पूर्व सांसद)  चेयरमैन  शिवांगी सिंह, सचिव मनोज सिंह ने सभी बच्चो को उनके प्रस्तुतिकरण के लिए सराहना की। कार्यक्रम में  नीलू सिंह (प्रिंसीपल), जूनियर सन्नी देओल (इंडियन लाफ्टर प्रतियोगी) व शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts