विधायक अतुल प्रधान ने आमरण अनशन पर किया सुंदर कांड  का पाठ 

 जनता को न्याय मिलने तक  मरीजों से लूट मार करने वाले  निजी अस्पतालों के खिलाफ लडाई जारी रहेगी - अुतल प्रधान 

 मेरठ। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को निजी अस्पतालों खिलाफ चल रहा एमएलए अतुल प्रधान का आमरण  अनशन दूसरे भी जारी रहा। इस दौरान उन्हाेंने अपने जन्म दिन पर अनशन पर बैठे हुए मंगलवार को  सुंदर कांड का पाठ कराया। 

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए न्यूटिमा कहा कि सबको पता है 2014 से अस्पताल कागजों में पार्किग  स्थल दिखाकर वहां पर अपनी ओपीडी कर रहा था। ऐसा भी नहीं अधिकारियों को पता नहीं था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा हुआ है।  सील की कार्रवाई रूकने  पर बोलते हुए विधायक अतुल प्रधान ने कहा आप को खुद पता है कि किस कारण से सिलिंग टली है। अस्पताल 2014 से कानून काे तोडता हुआ आ रहा था। नोटिस मिलने के बाद भी अस्पताल जवाब नहीं दे रहा था। नोटिस का जवाब न देने पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने सीज की कार्रवाई का नोटिस जारी किया। जब कि अस्पताल को एक सप्ताह में जवाब देना था। 

 उन्होंने नियम सबके लिए बराबर है अगर अस्तपाल वाले हाई कोर्ट का रूख करते है वहां पर भी उन्हें असफलता मिलेगी। उन्होंने बताया उनका मकसद किसी अस्पताल को बदनाम करना नहीं है। बल्कि व्यवस्था को सुधार को लेकर है। उन्होंने बताया उन्हें रालोद, आजाद अधिकार सेना , असपा, सामाजिक संगठन, भीम आर्मी का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने साफ कहा यह लडाई उनकी नहीं बल्कि जनता है। जिनका खून प्राइवेट अस्पताल वालों द्वारा चूसा जा रहा है। जब तक पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो उनका अनशन जारी रहेगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts