डा सुशील बने रालाेद के प्रदेश महासचिव
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा मेरठ जनपद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष(अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ) डॉ. सुशील को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है वहीँ पूर्व विधायक दिलनवाज़ खान को राष्ट्रीय लोकदल(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का धन्यवाद प्रेषित किया गया तथा मनोनयन होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।मनोनयन पर जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़,सुनील रोहटा, डॉ. राजकुमार सांगवान, संगीता दोहरे, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा,नरेंद्र खजुरी,आतिर रिज़वी,महानगर अध्यक्ष नईम सागर,अशोक चौधरी, इसरार जई,आदि ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment