कूच बिहार ट्राफी अंडर-19
यूपी ने नौ विकेट के नुकसान पर 471 पारी घोषित कर दिल्ली पर बनाया दबाव
दिल्ली के एक विकेट के नुकसान पांच रन , अभी भी यूपी की लीड पार करने के लिए चाहिए 172 रन
मेरठ। भामा शाह क्रिकेट मैदान पर चल रहे कूच बिहार ट्राफीअंडर -19 में तीसरे दिन यूपी की टीम ने अपनी पहली पारी 218 रन से आरंभ की यूपी के ओपनर बल्लेबाज मानव संधु व काव्य तेवतिया ने तेजी से रन बटोरने आरंभ किए । दोनो बल्लेबाजों ने दोनों छेार से तेजी से रन बनाने आरंभ किए।
काव्य तेवतिया ज्यादा आक्रामक दिखाई दिये। इस दौरान यूपी को तीसरा झटका मानव के रूप में लगा । मानव 135 रनों के स्कोर पर रौनक की गेंद पर आदित्य को केच दे बैठे। मानव व काव्य के बीच 147 की साझेदारी बनी। काव्य का साथ देने के लिए मैदान में अक्षय दूबे मैदान में उतरे वह भी एक रन बना कर सक्षम की गेंद पर बोल्ड हो गये। काव्य का साथ देने के लिए मैदान में भव्यगोयल मैदान में उतरे। इस दौरान काव्य ने माेर्चा संभालते हुए तेजी से रनों को बनाना आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शाॅटस लगाए। अभीयूपी के रनों की रफ्तार बढ रही थी तभी यूपी को पांचव झटका भव्य दूबे के रूप में लगा । वह 18 रनों के निजी स्कोर पर सक्षम की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गये। इसके बाद शुभम मिश्रा मैदान में काव्य का साथ देने के लिए मैदान में उतरे वह भी दो रन बना कर चलते बने। इसके बाद निर्देश बोसाया मैदान में काव्य का साथ देने के लिए मैदान में उतरे । दोनो बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरना आरंभ किया। इस दौरान काव्य ने अपने 150 के आकंडे काे छू लिया। इस दौरान यूपी के कप्तान ने 471 के रनों पर नौ विकेट पर पारी घोषित कर दी। यूपी ने इस तरह दिल्ली की पहली पारी में 177 रनों की बढते ले ली। दिल्ली की टीम मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली की टीम दो विकेट के नुकसान पर पांच रन बना चुकी थी। अभी उसे यूपी की बराबरी करने के लिए 172 रन चाहिए।
No comments:
Post a Comment