आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी -प्रेमिका को लोगों ने न्यूड दौड़ाया
20 मिनट गांव में भागते रहे, महिलाओं से कपड़े मांगती रही लड़की
मेरठ। दीपावली की रात को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है । जहां पर एक घर के कमरे में लोगों ने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों खुद को बचाने के लिए भागने लगे। ग्रामीण ने दोनों को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। इस दौरान लड़की चिल्ला रही थी, घरों के बाहर खड़ी महिलाओं से कपड़े मांग रही थी।20 मिनट के बाद एक परिवार ने लड़की की मदद की। उस पर चादर डालकर घर के अंदर खींच लिया। वहीं लड़के ने गली में भागकर खुद को बचाया। लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म से थे। इसलिए आधी रात गांव में पंचायत बुलाई गई। गांव के बुजुर्गों ने दोनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता करवा दिया।इस मामले में दोनों के परिवारों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। हालांकि, खुफिया एजेंसी ने गांव में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
घटना दीपावली वाली रात की है। एक इंटर में पढने वाले युवक का दूसरे समुदाय की लडकी प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था। दिवाली की रात में जब लोग पूजा करने में व्यस्त थे, तब दोनों अपने एक दोस्त के घर पर मिलने पहुंचे।यहां दोनों एक कमरे में साथ थे, तभी मोहल्ले के व्यक्ति को शक हो गया। इसके बाद उसने हंगामा कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोगों इकट्ठा हो गए। दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और उन्हें खींचकर बाहर ले आएं। बाहर बड़ी संख्या में लाठी-डंडे के साथ भीड़ खड़ी थी।भीड़ को देखकर दोनों घबरा गए और खुद को बचाने के लिए भागने लगे। इसके बाद गांव के लोगों ने उनका पीछा कर लिया। गांव में ही दोनों करीब 20 मिनट तक न्यूड दौड़ते रहे। लोग हंस रहे थे। ताने मार रहे थे। लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा था।इसी बीच लड़के को एक गली दिखी। फिर उसने गली में दौड़ लगा दी और खेतों में भाग गया, तभी गांव के एक परिवार ने लड़की को बचाया। इस बीच दोनों के परिवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।
गांव में स्थिति तनावपूर्ण
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। हालांकि खुफिया एजेंसी का एक दरोगा ने गांव में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इसमें लिखा गया है कि गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment