शहर विधायक रफीक अंसारी की मां का निधन

मेरठ।  शहर विधायक रफीक अंसारी की माता कुलसुम का आज निधन हो गया है। वो 80 वर्ष की थी। शहर विधायक की मां पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं।

पिछले कुछ दिन से उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शहर विधायक की मां के निधन की सूचना पर काफी संख्या में लोग शहर विधायक के घर पहुंचने शुरू हो गए थे और उन्हें सांत्वना दी।शहर विधायक की मां का दफीना बाले मियां कब्रिस्तान में आज शाम 7:30 बजे किया गया। शहर के गणमाण्य लाेगों इसमें हिस्सा लिया।  इन्हें हज्जन कुलसुम कहते थे। ये कई बार हज कर चुकी थीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts