शहर काे एक ओर मिला वृद्ध आश्रम 

22 नवम्बर को वृद्ध आश्रम को शुभारंभ 

 मेरठ। ऐसे वृद्धजन जिनका सहारा देने वाला कोई नहीं है ऐसे वृद्धजनों के आगामी 22 नवम्बर से गंगानगर में खालसा हेल्प फाउडेशन वृद्धआश्रम आरंभ करने जा रही है। 

 मीडिया को जानकारी देते हुए खालसा हेल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान ने  बताया  यह वृद्ध जन सेवा आश्रम गंगानगर में बनाया गया है जो की 80 से 100 बेड का आश्रम होगा और जनपद मेरठ का सबसे बड़ा वृद्ध आश्रम होगा जिसमें  वृद्ध जनों के रहने की सभी सुविधा उपलब्ध है। वृद्ध आश्रम बनाने का उद्देश्य यही है कि लोगों की सेवा करना जो कि सिख धर्म में भी सिखाया गया हे और इसका शुभारंभ आने वाले मंगलवार को किया जाएगा जिसमें दूर-दूर से समाजसेवी लोग हिस्सा लेंगे ।खालसा हेल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत मान ने  बताया किहरियाणा निवासी समाजसेवी हर्ष चिकारा, सिंगर एनडी जाट उसके अलावा भी और बहुत से लोग मौजूद रहेंगे।  इस  दौरान वृद्ध आश्रम के संरक्षक राजेश दीवान , गुरमीत साहनी , संस्थापक जसविंदर सिंह मान मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts