संविधान दिवस के अवसर पर एक वेबीनार का आयोजन

  मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीषा सिंघल व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वितीय  की कार्यक्रम अधिकारी  प्रीति द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के निर्देशन में संविधान दिवस के अवसर पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया।

 डॉ मनीषा सिंघल ने संविधान की प्रस्तावना सभी के समझ पढी और छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने संविधान दिवस के बारे में बताते हुए कहा की 26 नवंबर का दिन हम सभी भारतीय नागरिकों के लिए गौरवान्वित महसूस करने वाला दिन है क्योंकि इसी दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत् रूप से अपनाया था जो बाद में 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया। उन्होंने छात्राओं को संविधान का सम्मान करने और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात श्रीमती प्रीति ने  संविधान में वर्णित हमारे मौलिक अधिकारों के बारे में छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि जहां मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं ,हमें सुरक्षा का एहसास कराते हैं वही संविधान में दिए गए मूल कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारी भी याद दिलाते हैं ।इसलिए हमें  मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्तव्यों का भी निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए ।स्वयं सेविका प्रियांशी ने भी संविधान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य साझा किये। इस प्रकार संविधान दिवस पूरे  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम में हर्षिता रितांशु ,अजर, मिस्बा खान ,सोफिया ,विशाखा आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts