सऊदी अरब में सम्मानित होंगे रणवीर सिंह

मुंबई। रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश कर देते हैं। अभिनेता का एनर्जी भरा अंदाज फैंस को इस कदर भाता है कि वह उन्हें खूब प्यार देते हैं। रणवीर सिंह की एक्टिंग को क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक पसंद करते हैं।
रणवीर सिंह को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। रणवीर सिंह के खाते में एक और सम्मान आने वाला है। दरअसल, अभिनेता को रेड सी आगामी रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। रणवीर सिंह ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मान प्राप्त होगा। इस साल के सम्मान के बारे में बात करते हुए, रेड सी फिल्म फाउंडेशन के सीईओ मोहम्मद अल-तुर्की ने एक बयान में कहा कि अभिनेता को बॉलीवुड का ‘आइकन’ कहा जाता है। रणवीर सिंह को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करियर सम्मान मिलेगा। यह महोत्सव सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा।

रणवीर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ अभिनेता डायने कू्रगर और अब्दुल्ला अल-साधन को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को देने वाली जूरी में जोएल किन्नामन, फ्रीडा पिंटो, अमीना खलील और पाज वेगा जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फेस्टिवल 30 नवंबर को शुरू होगा और नौ दिसंबर तक चलेगा। (28-11-23)



No comments:

Post a Comment

Popular Posts