रोटी बैंक मिलन समारोह आयोजित

श्री श्रीकांत जाधव भारतीय पुलिस सेवा साहब के दिशानिर्देशों से रोटी बैंक चल रही है
कुरुक्षेत्र। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा आज पुलिस लाइन में दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक विशेष बैठक आयोजित की गई। रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में यह मिलन समारोह आयोजित हुआ। रोटी बैंक के कर्मचारियों को दीवाली पर मिठाई और नगद राशि उपहार स्वरूप देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात झुग्गी झोपड़ियों में मिठाई, बिस्कुट, जूस और भोजन का वितरण किया गया।


 रोटी बैंक के मिलन समारोह में रोटी बैंक की वरिष्ठ उप प्रधान राज कुमारी पंवार, महासचिव कर्म चंद, सचिव पंकज ठकराल, सह कोषाध्यक्ष विश्व बेदी कर्मचारी सीता और रमेश उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त सदस्य एपी जैन, और नव आगंतुक सदस्य डॉ. एम् एम् सिंह और कंवल सचदेवा मुख्य रूप से पधारे हुए थे। रोटी बैंक के नियमित कार्यों बारे चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि प्रयास संस्था के साथ जुड़कर नशा मुक्त अभियान को और सुदृढ़ किया जाएगा। रोटी बैंक के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रोटी बैंक के प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत जाधव भारतीय पुलिस सेवा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मंडल का स्वप्न है कि कोई व्यक्ति भूखा न सोए। इसीलिए उन्होंने मधुबन से रोटी बैंक का गठन किया था। नशा मुक्त हरियाणा के लिए उन्होंने प्रयास फाउंडेशन का भी श्रीगणेश किया था जो आज हरियाणा में नशा मुक्ति अभियान को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts