मिथुन और उनके पुत्र के लिए मेरठ के रोहित राणा लिख रहे 

"शर्मा जी का लड़का"

मेरठ। जिले के गांव मसूरी निवासी रोहित राणा को छात्र जीवन से ही लेखन का शौक था। एनएएस कालेज में पढ़ने के दौरान कालेज की पत्रिका में लिखने लिखने लगे।पढ़ाई खत्म कर बॉलीवुड में करियर बनाने की इच्छा लिए मुम्बई पहुंच गए। कई धारावाहिकों और वेब सीरीज का लेखन करने के बाद अब उन्हें बड़े पर्दे पर बड़े स्टार्स के लिए लिखने का मौका मिला है। उनकी कहानी पर फिल्में बनेंगीं। इनमें मिथुन चक्रवती, सोनाक्षी सिन्हा और दिशा पाटनी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

रोहित राणा ने छोटा मवाना के जवाहर इंटर कालेज से इंटर और एनएएस कालेज से ग्रेजुएशन किया। लेखक के तौर पर बालीवुड में करियर बनाने 2009 में मुम्बई पहुंचे। तीन साल बाद कलर्स चैनल के लिए क्राइम शो वांटेड हाई अलर्ट लिखने का अवसर मिला। इसके बाद सावधान इंडिया, जुगनी चली जालंधर और तमन्ना आदि धारावाहिकों का लेखन किया। कहानी के साथ-साथ संवाद और पटकथा लेखन भी करते रहे हैं। हाट स्टार पर आई बच्चों की फिल्म टेनिस बडिज और एमएक्स पर इसी साल आई वेब सीरीज विरोध उनकी कलम का कमाल हैं।

'शर्मा जी का लड़का' में नजर आएंगे मिथुन और नमाशी

रोहित बताते हैं कि बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के लिए लिखने की उनकी इच्छा अब पूरी होने लगी है। मिथुन चक्रवती और उनके पुत्र नमाशी की आने वाली फिल्म 'शर्मा जी का लड़का' से जुड़ने का उन्हें अवसर मिला है। 'शर्मा जी का लड़का' की शूटिंग सबसे पहले शुरू होगी। इसकी कहानी को लेकर मिथुन चक्रवती और नमाशी बहुत गंभीर हैं। दोनों इसमें पिता-पुत्र की भूमिका में हैं। इसे लेकर कई बार उनके साथ घंटों बातचीत कर चुके हैं। 

'बिंदिया' में होगा दिशा पाटनी का एक्शन 

रोहित राणा का कहना है कि मुम्बई में एक लेखक का संघर्ष अभिनेता या अन्य के मुकाबले कहीं अधिक है। कई बार मेहनत करने के बाद भी फिल्म या धारावाहिक रूक जाता है। उसे पहचान भी अपेक्षाकृत बहुत देर से मिलती है। लेखन में अपने जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने वाले रोहित इसे बयान नहीं करना चाहते। मुम्बई में रहते हुए भी अपना गांव और मेरठ में बिताया हुआ समय उन्हें बहुत याद आता है। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'पुत्तर' और दिशा पाटनी की फिल्म बिंदिया भी रोहित लिख रहे हैं। महिला प्रधान फिल्म 'बिंदिया' में दिशा का एक्शन करती नजर आएंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts