भारत के फाइनल में पहुंचने पर शहर में मनाया गया जश्न
सडकों पर तिरंगा लेकर निकले युवा
मेरठ। मुंबई के वानखेडे में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गये मुकाबले में भारत ने पूर्व में हुए विश्व में हार का बदला लेते हुए दसवी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनायी है। भारत की न्यूजीलैंड पर जीत पर मेरठ में जमकर भारत की जीत का जश्न बनाया गया।जमकर आतिशबाजी की गयी
भारत ने जैसे ही सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को कराया। शहर में भारत माता की जय के नारे लगने लगे। जमकर आतिशबाजी होने लगी। युवा सडकों पर तिरंगा लेकर निकल पडे । चारों ओर भारत माता की जय के नारे लगने लगे। एक बार शहर में दीपावली जैसे माहौल बन गया। युवा के साथ् युवतियों भी भारत की न्यूजीलैंड पर सत्तर रन की जीत का जश्न बनाया गया।
No comments:
Post a Comment